फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP State President Mahendra Bhatt Issues Statement Over Badrinath Temple Donation Theft Case

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद: महेंद्र भट्ट बोले-दोषी जेल पहुंचा, ब्राह्मण, पुजारी, पंडा की भूमिका पर हमेशा भरोसा

Tue, 14 Jul 2026 12:23 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 14 Jul 2026 12:23 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर कार्रवाई की बात कहते हुए मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था और ब्राह्मण, पुजारी व पंडा समाज की भूमिका पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
BJP State President Mahendra Bhatt Issues Statement Over Badrinath Temple Donation Theft Case
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बदरीनाथ धाम में हुई चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी करने वाला व्यक्ति जेल पहुंच चुका है और ऐसे कृत्य को कोई भी माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन

महेंद्र भट्ट ने कहा कि ब्राह्मण, पुजारी और पंडा परंपरागत रूप से मंदिर व्यवस्था का हिस्सा हैं और वे कभी मंदिर में चोरी नहीं करते। उन्होंने कहा कि उन्हें यजमानों द्वारा दक्षिणा दी जाती है और उनकी भूमिका पर सदैव श्रद्धा और विश्वास बना रहता है।

विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह उचित है कि कोई व्यक्ति बिना जेब वाले कुर्ते के साथ मंदिर व्यवस्था में आए? उन्होंने आशंका जताई कि चढ़ावा चोरी की घटनाओं में संस्था के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चढ़ावा व्यवस्था को लेकर यदि कोई नई नीति बनाई जाती है तो उसका स्वागत है और सभी को उसका पालन करना चाहिए। लेकिन ब्राह्मण, पुजारी और पंडा समाज के प्रति यजमानों का विश्वास और सम्मान हमेशा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed