भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग: बोले सीएम धामी, हर प्रांत के विकास में प्रधानमंत्री का विजन रहा कामयाब
सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र को एकसूत्र में बांध सकती है। देश के हर प्रांत के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन कामयाब रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालकोट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर जीत का मंत्र फूंका। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र को एकसूत्र में बांध सकती है। देश के हर प्रांत के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन कामयाब रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की सांगठनिक मजबूती ही उसकी जीत का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करने पर बल दिया।
Uttarakhand: प्रदेश में चकबंदी को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, सेवा नियमावली 2026 भी मंजूर, जानें अन्य निर्णय
प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रमोद बंसल आदि मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय पर 10 बजे चौपर से केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। यहां डीएम स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार, एसडीएम शालिनी मौर्य सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पालकोट स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। ग्रामीण महिलाओं ने उनका स्वागत किया।
पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोका
मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उत्तराखंड क्रांति दल के नेता जीवानंद पहाड़ी एवं कालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश ध्यानी को तीन घंटे तक कोतवाली में बैठाए रखा। जीवनंद पहाड़ी ने आरोप लगाया कि वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे। पुलिस उन्हें अपने वाहन में बैठाकर कोतवाली ले आई। यहां उन्हें तीन घंटे तक बैठाकर रोका गया। राजेश ध्यानी ने बताया कि पुलिस उन्हें भी उनके घर से कोतवाली ले आई। उन्हें भी तीन घंटे तक बैठाए रखा। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कुछ देर के लिए लैंसडौन से पालकोट तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।