फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bollywood Rapper Honey Singh Reached Haridwar and perform Jalabhishek at Neeleshwar temple

Haridwar: महादेव की भक्ति में लीन दिखे रैपर हनी सिंह, नीलेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, वीडियो

Mon, 25 Aug 2025 10:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Aug 2025 10:12 PM IST
सार

Haridwar News: किसी बयानबाजी से बचते हुए हनी सिंह ने इस बार कहा कि उनके मुश्किल भरे जीवन में खुशहाली लाने वाले नीलेश्वर महादेेव हैं।

विज्ञापन
Bollywood Rapper Honey Singh Reached Haridwar and perform Jalabhishek at Neeleshwar temple
हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव मंदिर में सिंगर हनी सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह ने सोमवार को अपने आराध्य देव नीलेश्वर मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान भोलेनाथ को दिया। हनी सिंह के लिए यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, जिसने उन्हें नशे की बीमारी से बाहर निकलने में मदद की।

विज्ञापन


हनी सिंह ने मंदिर के महंत से मिलकर लंबी चर्चा की। इसके अलावा वह आचार्य वेदमूर्ति के साथ पूजन के लिए पहुंचे थे। किसी बयानबाजी से बचते हुए हनी सिंह ने इस बार कहा कि उनके मुश्किल भरे जीवन में खुशहाली लाने वाले नीलेश्वर महादेेव हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करियर और निजी जिंदगी दोनों ही जब प्रभावित हो रहे थे, ऐसे कठिन समय में उन्हें नीलेश्वर मंदिर में आकर शांति मिली। आचार्य वेदमूर्ति ने बताया कि हनी सिंह की नीलेश्वर में गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: टोल प्लाजा पर किसानों के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

वह हरिद्वार नीलेश्वर महादेव मंदिर आते रहते हैं जब भी उन्हें अपने व्यस्त शेड्यूल से समय मिलता है, वह यहां आकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed