सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bomb threats to several police stations in Dehradun district Posted from an Instagram account Uttarakhand news

Uttarakhand: देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 23 Jun 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून जिले में कई पुलिस थानों और मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। 

Bomb threats to several police stations in Dehradun district Posted from an Instagram account Uttarakhand news
पुलिस अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून जिले में कई पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट के जरिए दी गई बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मसूरी और देहरादून शहर कोतवाली सहित संबंधित थानों में प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी की जांच की जा रही है और पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान निशाने पर

मसूरी नगर पालिका परिषद और प्रशासन  को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त ई-मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय सहित देहरादून और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन

धमकी भरे ई-मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा देहरादून और दिल्ली के विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले की भी धमकी दी गई है।

 

प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क
जानकारी के अनुसार यह ई-मेल नगर पालिका परिषद और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़ं...Dehradun Accident: लालपुल के पास सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचला, एक की मौत, बस चालक को पड़ा था दौरा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed