सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire safety audits to be conducted for all state buildings CS Secretary issues directives Uttarakhand News

Uttarakhand: राज्य के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएस ने दिए निर्देश, विशेष सर्वे कराने के लिए कहा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 23 Jun 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
Fire safety audits to be conducted for all state buildings CS Secretary issues directives Uttarakhand News
उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने राज्य के सभी सरकारी और निजी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को ऊंची इमारतों, ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों, तंग गलियों में स्थित भवनों और जिन परिसरों में निकासी के सुरक्षित रास्ते नहीं हैं, उनका विशेष सर्वे करने को कहा है।



जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद में संवेदनशील भवनों और क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों में सेफ्टी ऑडिट जरूरी

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद जहां भी कमी मिले, वहां अग्नि सुरक्षा मानकों को तुरंत लागू किया जाए।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आग जैसी घटनाओं से जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed