सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boundaries of streets and neighborhoods will be defined using Google Maps, and geo-tagging will also be implemented.

Dehradun News: जनगणना संबंधी, दूसरी खबर गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं, जियो टैगिंग भी होगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Boundaries of streets and neighborhoods will be defined using Google Maps, and geo-tagging will also be implemented.
विज्ञापन
-जनगणना के पहले चरण के सवालों को पांच हिस्सों में बांटा गया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए गूगल मैप से गली-मोहल्लों की मैपिंग की जाएगी। हर प्रगणक को जो क्षेत्र मिलेगा, उसकी जिया टैगिंग के साथ सीमाएं तय की जाएंगी। वहीं, भवन गणना के दौरान सवालों को पांच हिस्सों में बांटा गया है।

निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भवन गणना के लिए गूगल मैप की मदद से पहले नक्शे पर चिह्निकरण किया जाएगा। प्रगणकों को सीमाएं निर्धारित करनी होंगी, जिसके हिसाब से वह मकान गणना करेंगे। जनगणना के सवालों को पांच हिस्सों कंडीशन ऑफ हाउस, हाउसहोल्ड इंफोर्मेशन, एमिनिटीज एवेलेबल इन हाउस, एसेट्स और अन्य में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

24 प्रधान जनगणना अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

जनगणना के लिए सभी 13 जिलों के 13 डीएम और 11 नगर निगमों के नगर आयुक्त प्रधान जनगणना अधिकारी बनाए गए हैं। जिलों में अल्मोड़ा में 1723, बागेश्वर में 8871, चमोली में 1203, चंपावत में 830, देहरादून में 2675, गढ़वाल में 2290, हरिद्वार में 4045, नैनीताल में 1912, पिथौरागढ़ में 1514, रुद्रप्रयाग में 821, टिहरी में 1969, ऊधमसिंह नगर में 3570 और उत्तरकाशी में 976 सुपरवाइजर व प्रगणक जनगणना में शामिल होंगे। वहीं, नगर निगम अल्मोड़ा में 84, देहरादून में 2466, ऋषिकेश में 268, कोटद्वार में 441, श्रीनगर में 91, हरिद्वार में 577, रुड़की में 455, हल्द्वानी में 1009, पिथौरागढ़ में 203, काशीपुर में 445 और रुद्रपुर में 401 सुपरवाइजर व प्रगणक भवन गणना में शामिल होंगे। कुल मिलाकर 30,839 सुपरवाइजर व प्रगणक इस जनगणना में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed