सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mock drill today before Chardham Yatra administration alert Uttarakhand News in hindi

Chardham Yatra: सात जिलों में आज मॉक ड्रिल, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से निगरानी कर रहे अधिकारी

आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 10 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

चार धाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। तैयारियों को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल की जा रही है।

Mock drill today before Chardham Yatra administration alert Uttarakhand News in hindi
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के सात जिलों में आज मॉक ड्रिल हो रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन मॉक ड्रिल करा रहा है।

Trending Videos


 संभावित आपदाओं से निपटने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के निर्देश पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मॉक डि्रल के लिए जिले को नौ जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जीआईएस मैपिंग और संसाधनों का सटीक आकलन आपदा के समय त्वरित कार्रवाई में सहायक होगा। इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत सेक्टर स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रशासन ने जीरो लॉस ऑफ लाइफ का लक्ष्य तय करते हुए सभी एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने अधिकारियों की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा

 कीर्तिनगर में उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने में अब कम समय शेष है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल जनपद चारधाम यात्रा का प्रमुख प्रवेश द्वार है, इसलिए यहां व्यवस्थाओं का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे शीघ्र भरने, जल संस्थान एवं पेयजल निगम को यात्रा मार्ग पर पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: डॉलर की वजह से महंगा हो गया सोलर, आयोग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए जारी किया ड्राफ्ट, मांगे सुझाव

प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए आज को मलेथा मुख्य चौराहे से नया पुल होते हुए कीर्तिनगर तक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed