{"_id":"69d81c927ebeece15c004798","slug":"forest-offense-case-registered-against-electricity-department-je-and-another-dehradun-news-c-5-1-drn1031-942832-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विद्युत विभाग के जेई और एक अन्य के खिलाफ वन अपराध दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विद्युत विभाग के जेई और एक अन्य के खिलाफ वन अपराध दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की अनुमति के बिना जोहड़ी मोटर मार्ग पर विद्युत लाइन बिछाने, तारबाड़ करने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार्य रुकवाने के साथ ही विद्युत विभाग राजपुर के अवर अभियंता सहित एक अन्य के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम एवं वन सरंक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मसूरी प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि अभिषेक वैश्य द्वारा जोहड़ी परगना पछवादून में स्थित निजी भूमि में झाड़ी कटान एवं चार दिवारी/तारबाड़ निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले में मौके का राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। बताया कि मौके पर भूमि रायपुर रेंज के आरक्षित वन मालसी कक्ष सं एक से लगी हुई है और घने साल प्रजाति के वृक्षों एवं झाड़ियों से अच्छादित है। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को इसी भूमि पर बिना अनुमति के जोहड़ी जाखन मोटर मार्ग से विद्युत विभाग द्वारा लाइन बिछाने एवं तारबाड़/ फैन्सिंग कार्य किये जाने की सूचना मिली। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर चल रहे कार्य को रायपुर रेंज की टीम ने रोक दिया। मामले में सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किये बिना कार्य करने पर विद्युत विभाग शाखा राजपुर के अवर अभियन्ता और अभिषेक वैश्य के खिलाफ वन अपराध दर्ज कराया गया है। डीएफओ ने बताया कि मौके की संयुक्त रूप से निगरानी के लिए राजस्व विभाग, एमडीडीए को पत्र दिया गया है।
Trending Videos