{"_id":"6a8dc0d7a82b85e43200a6c3","slug":"cabinet-approval-for-formation-of-agniveer-employment-cell-uttarakhand-becomes-first-state-to-do-so-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
Tue, 25 Aug 2026 10:40 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:40 PM IST
सार
कैबिनेट में पास प्रस्ताव के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए छह सदस्यीय अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
अग्निवीरों को धामी सरकार का तोहफा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि सरकार रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसके संदर्भ में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके अनुसार अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर रोजगार सेल संबंधी प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
कैबिनेट में पास प्रस्ताव के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए छह सदस्यीय अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। सेल में एक उपनिदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे। ये सभी अधिकारी संविदा पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
एक जिला एक महोत्सव: मुख्य सचिव के निर्देश, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल के गठन का निर्णय लिया गया है।
धामी ने कहा कि यह निर्णय उन वीर युवाओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सेल रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार और अन्य क्षेत्रों में मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।