सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CDS Anil Chauhan Lays Foundation Stone of Harsil Cultural and Heritage Centre Also Meets Local Villagers

Uttarkashi: सीडीएस अनिल चौहान ने किया हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों से भी मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 16 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का शिलान्यास के बाद सीडीएस ने ग्रामीणों सहित पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स से भी मुलाकात कर उनसे स्थानीय परिदृश्य की जानकारी ली।

CDS Anil Chauhan Lays Foundation Stone of Harsil Cultural and Heritage Centre Also Meets Local Villagers
रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हर्षिल पहुंचे रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सेना की ओर से प्रस्तावित हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का शिलान्यास किया। डीएम प्रशांत आर्य सहित सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वहां पर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। कहा कि सीमांत गांव के लोग और सेना एक दूसरे के पूरक हैं। देश की सुरक्षा के साथ ही इन इलाकों के विकास के लिए दोनों की सहभागिता आवश्यक है।

Trending Videos


Badrinath Dham: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किए बदरीविशाल के दर्शन, सूर्य देवभूमि चैंलेज का भी किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस ने ग्रामीणों सहित पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स से भी मुलाकात कर उनसे स्थानीय परिदृश्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। साथ ही इसके माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को गंगोत्री, हर्षिल और गढ़वाल क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी मिलेगी।

इसके बाद रक्षा प्रमुख ने बगोरी गांव में स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर सीमावर्ती गांव की जीवंतता को सुदृढ़ करने में उनके योगदान की जानकारी ली। साथ ही गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव में गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। कहा कि पहाड़ की परंपराओं और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को यहां के लोगों ने संजो कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed