फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Tunnel Accident Faulty Machine and Tea Break Saved Two Workers Uttarakhand news in hindi

चमोली सुरंग हादसा: मशीन ने दिया धोखा, चाय बनी जिंदगी की वजह, टनल हादसे में बाल-बाल बचे ऑपरेटर और फोरमैन

Sat, 15 Aug 2026 03:41 PM IST
Renu Saklani दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 15 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

टनल में काम कर रहे दो कर्मचारियों की जिंदगी महज कुछ मिनटों के अंतर और एक चाय की वजह से बच गई। मशीन ने साथ नहीं दिया तो एक कर्मचारी बाहर आ गया और उसके बुलाने पर चाय पीने पहुंचे फोरमैन भी हादसे के वक्त टनल से दूर थे।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Accident Faulty Machine and Tea Break Saved Two Workers Uttarakhand news in hindi
चमोली टनल हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हुए हादसे में एक ऑपरेटर और एक फोरमैन बाल-बाल बच गए। सिवाई गांव के सुखदेव सिंह की जान इसलिए बची क्योंकि उनकी कंक्रीट पंप मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही थी। ऐसे में वह एक अन्य साथी के साथ चाय पीने चले गए। अगर मशीन काम कर रही होती तो शायद वह दोनों भी हादसे का शिकार हो गए होते।

विज्ञापन

सुखदेव सिंह (36) पिछले दस साल से अधिक समय से परियोजना में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के दिन वे करीब तीन-चार घंटे पहले टनल से बाहर आ गए थे। यदि उस दिन सही ग्रेड का सीमेंट उपलब्ध होता और मशीन चल रही होती तो वे भी टनल में हादसे का शिकार हो सकते थे। सुखदेव सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने फोरमैन कुलदीप को चाय पीने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tunnel Accident: एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी, सीएम ने कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पीते-पीते ही हादसा हो गया जिससे कुलदीप भी टनल में जाने से बच गए। सुखदेव सिंह के अनुसार हादसे का पता तब चला जब मलबा और पानी टनल में बहने लगा। इसके बाद परियोजना में काम कर रहे सभी लोग बिना प्रशासन के इंतजार के ही तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने बताया कि घायलों को काफी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed