फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Tunnel Landslide Two workers still missing in tunnel search and rescue operation underway

Chamoli Tunnel Landslide: दो श्रमिक टनल में अभी भी लापता, तलाश जारी; यूकेडी ने THDC के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 01:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 17 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

Chamoli Tunnel Landslide: पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में अचानक भूस्खलन होने से 22 श्रमिक वहां फंस गए थे। 12 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि दो श्रमिक लापता हैं और आठ की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide Two workers still missing in tunnel search and rescue operation underway
चमोली सुरंग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे में दो श्रमिक अभी भी लापता हैं। श्रमिकों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन

 

पीपलकोटी में टीएचडीसी की टेल रेस टनल में बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद से सर्च अभियान लगातार जारी है। सात शव पहले ही बरामद हो गए थे। वहीं, शनिवार को सर्च अभियान के दौरान एक और शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। अभी दो श्रमिकों की तलाश जारी है, जबकि 12 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया है।

सर्च अभियान में दिक्कत आ रही

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस व जिला प्रशासन की टीम सर्च अभियान में जुटी हैं। टनल के अंदर से पानी को बाहर निकालने के लिए पंप लगाया गया है। टनल के अंदर मशीन व अन्य निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, पानी और मलबा भरा हुआ है, इससे सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। जिस जगह पर मलबा आया था टीमें वहां तक पहुंच गई हैं लेकिन अभी तक लापता दो श्रमिकों का पता नहीं चल पाया है।

Chamoli Tunnel Landslide Two workers still missing in tunnel search and rescue operation underway

यूकेडी ने टीएचडीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

टनल में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर यूकेडी ने आज टीएचडीसी के पीपलकोटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी सुरक्षा कर्मियों के साथ काफी बहस हुई। लेकिन वे अंदर नहीं जा पाए। कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे यूकेडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह घटना कंपनी की लापरवाही से हुई है। इसलिए कंपनी को उचित मुआवजा देना चाहिए। यूकेडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब कंपनी के अधिकारी गेट पर आकर बात करें और मुआवजे का आश्वासन दें। 

विज्ञापन

Chamoli Tunnel Landslide Two workers still missing in tunnel search and rescue operation underway

आयुक्त ने की टनल हादसे की समीक्षा

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

आयुक्त ने रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि टनल में लापता श्रमिकों की तलाश एवं रेस्क्यू कार्य को पूरी गंभीरता और तेजी के साथ जारी रखा जाए। उन्होंने रेस्क्यू कार्य में लगी सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने व उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के तहत टनल से तीन मशीनें हटाई जा चुकी हैं व एक एक्सकेवेटर और एक डंपर को हटाने का कार्य जारी है। आयुक्त ने शेष मशीनरी को हटाने और टनल के अंदर खोज एवं बचाव कार्य को गति देने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने आरबीएनएल के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर टीएचडीसी से संबंधित रेस्क्यू एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed