सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 For the first time ATC system will be installed in Kedarnath and Badrinath Dham

Chardham Yatra: पहली बार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में लगेगी एटीसी प्रणाली, पल-पल मिलेगी मौसम की जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Chardham Yatra 2026: केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड साहिब उच्च हिमालयी क्षेत्र में होने से यहां पल-पल मौसम बदलता है। घाटियों में धुंध व बारिश हेलिकॉप्टरों की उड़ान में बाधा उत्पन्न करने के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।

Chardham Yatra 2026 For the first time ATC system will be installed in Kedarnath and Badrinath Dham
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षित हेलिकॉप्टरों की उड़ान के लिए पल-पल की मौसम की जानकारी मिलेगी। इसके लिए पहली बार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) प्रणाली स्थापित की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से केदारनाथ हेली सेवा के लिए 25 फरवरी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Trending Videos


केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड साहिब उच्च हिमालयी क्षेत्र में होने से यहां पल-पल मौसम बदलता है। घाटियों में धुंध व बारिश हेलिकॉप्टरों की उड़ान में बाधा उत्पन्न करने के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। पिछले साल केदारनाथ व उत्तरकाशी में दो हेलिकॉप्टरों हादसों में 13 लोगों की मौत हुई। इसके बाद डीजीसीए व यूकाडा ने हेलिकॉप्टरों की सुरक्षित उड़ान के लिए सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसी व सहस्त्रधारा हेलिपैड पर एटीएस प्रणाली स्थापित की गई। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने पहले यूकाडा की ओर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में एटीसी प्रणाली स्थापित की जाएगी। जिससे मौसम की पल-पल की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर लाइव ट्रैकिंग से निगरानी रखी जाएगी।

 

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान का कहना है कि प्रदेश में सुरक्षित हेली सेवा के संचालन के लिए फुल प्रूफ व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 25 फरवरी तक केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

इसके बाद केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में एटीसी सिस्टम लगाए जाएंगे। इस सिस्टम से मौसम संबंधित जानकारी मिलेगी। यदि मौसम खराब होता है तो हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed