सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man riding a bike hit by a car inside Tambakhani tunnel Uttarkashi death

Uttarkashi: सुरंग के अंदर से गुजर रहा था बाइक सवार, कार की टक्कर से मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी तांबाखानी सुरंग के अंदर से गुजर रहे बाइक सवार को एक कार ने  टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Young man riding a bike hit by a car inside Tambakhani tunnel Uttarkashi death
परिजनों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार चुंगी बड़ेथी निवासी 33 वर्षीय नवीन राणा बीते देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था।

Trending Videos


इसी वक्त बाइक  को अज्ञात कार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट में आएगा राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए सीधे नौकरी का प्रस्ताव, लंबे समय से अटका

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। सुरंग में बिजली गायब होने पर पालिका की लापरवाही को कोसा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मृतक का शव जिला अस्पताल से परिजनों ने नहीं उठाया है।

परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा
सुरंग के अंदर बाइक सवार की दुर्घटना में मौत मामले में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द से जल्द वाहन चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
मृतक युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से टक्कर मारकर फरार चल रहे आरोपी चालक को पकड़ने की मांग रखी। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से गाड़ी का पता न लगाने पर मृतक के परिजन और गांववासी भड़क गए।

पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दावा किया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed