Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath Puja 2026 devotees in dehradun haridwar complete 36 hour fast after offering arghya to rising sun

छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत, दून-हरिद्वार में दिखी आस्था

Mon, 16 Nov 2026 07:39 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून/हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून/हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Nov 2026 07:39 AM IST
सार

लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार सुबह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सूर्य उपासना के इस पर्व पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे से चल रहा निर्जला व्रत भी पूरा हो गया।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 devotees in dehradun haridwar complete 36 hour fast after offering arghya to rising sun
सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते व्रती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भोर होते ही छठी मैया के गीतों से घाट गूंज उठे। हाथों में पूजन सामग्री और डलिया लिए व्रती परिवार के साथ घाटों पर पहुंचे। देहरादून हरिद्वार में छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। नेहरू कॉलोनी स्थित मिथिला छठ घाट और ब्रह्मपुरी छठ घाट समेत विभिन्न घाटों पर व्रती सुबह होने से पहले ही पहुंच गए। यहां श्रद्धालुओं ने जल में उतरकर पूजा-अर्चना की और उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन

करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखने वाले व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना कठिन अनुष्ठान पूरा किया। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पूजा की और परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी आयु और समृद्धि की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत का पारण किया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चारधाम यात्रा: आज रात बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे भगवान बदरीविशाल

विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार में नदियों सहित विभिन्न जलाशयों और घाटों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। घाटों पर स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं को छठ का प्रसाद वितरित किया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन पारंपरिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed