फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami makes seven major announcements State Youth Commission to be set up in Uttarakhand

सीएम धामी ने की सात बड़ी घोषणाएं: उत्तराखंड में बनेगा राज्य युवा आयोग, स्वरोजगार के लिए विशेष प्रोत्साहन

Sun, 16 Aug 2026 09:17 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 16 Aug 2026 09:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ वीरभूमि भी है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Dhami makes seven major announcements State Youth Commission to be set up in Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों को स्वरोजगार में विशेष प्रोत्साहन, पट्टे या सरकारी जमीन पर लंबे समय काबिज लोगों को भूमिधरी का अधिकार देने की सौगात दी है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष औद्योगिक पार्क बनाने व बहादुर बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ वीरभूमि भी है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। बलिदानियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये, परमवीर चक्र विजेताओं के परिवारों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की गई है। प्रत्येक बलिदानी परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित करने के साथ सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर स्टांप शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन

Dehradun: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, सीएम धामी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने सात बड़ी घोषणाएं कीं

समारोह में सीएम धामी ने सात बड़ी घोषणाएं कीं। उत्तराखंड में राज्य युवा आयोग की स्थापना की जाएगी। 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने के अलावा आईआईटी व आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से निशुल्क उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दी जाएगी। चमोली, पौड़ी व अल्मोड़ा जिले में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को स्वरोजगार और उद्योग स्थापित करने के लिए अतिरिक्त सहायता व प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पट्टे व लंबे समय से कब्जे की सरकारी भूमि के विनियमितीकरण की समय सीमा का विस्तार कर भूमिधरी अधिकार देने की घोषणा भी की है। कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य सरकार की हिस्सेदारी को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष से बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आध्यात्मिक विरासत का हो रहा संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, हरिपुर यमुना तीर्थ पुनर्विकास एवं शीतकालीन यात्रा जैसी पहलों से प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ महापर्व में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed