{"_id":"6a81df5c86502fa121076637","slug":"accident-in-tuni-vehicle-plunges-into-50-meter-gorge-uttarkashi-man-dies-injured-referred-to-higher-center-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: त्यूणी में हादसा; 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, उत्तरकाशी के व्यक्ति की मौत, घायल हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: त्यूणी में हादसा; 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, उत्तरकाशी के व्यक्ति की मौत, घायल हायर सेंटर रेफर
Sun, 16 Aug 2026 09:36 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:36 PM IST
सार
कंट्रोल रूम से वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन के पास एक व्यक्ति मृत और एक घायल मिला।
विज्ञापन
पिकअप खाई में गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरटाड रोड पर शनिवार रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। घटना का रविवार सुबह पता चला। हादसे में उत्तरकाशी की मोरी तहसील के सुनकुंडी निवासी खजान दास (40) की मौत हो गई, जबकि ग्राम सूचानू निवासी रविन लाल (34) घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप शाह के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। सुबह करीब 7:40 बजे कंट्रोल रूम से वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन के पास एक व्यक्ति मृत और एक घायल मिला।
विज्ञापन
चमोली सुरंग हादसा: लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग
विज्ञापन
थाना प्रभारी के मुताबिक, घायल रविन लाल को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।