फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to statehood movement martyrs in dehradun News

देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड

Fri, 02 Oct 2026 12:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 02 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को उत्तराखंड ने श्रद्धापूर्वक याद किया। देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to statehood movement martyrs in dehradun News
शहीद स्थल पर आंदोलनकारियों को सीएम धामी ने किया नमन - फोटो : सूचना

विस्तार

देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा स्मरण रखा जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में जिन लोगों ने अपना योगदान और बलिदान दिया, उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, दून-मसूरी-ऋषिकेश में पुलिस का खास ट्रैफिक प्लान तैयार

इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों के योगदान और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और विकास की यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है और इसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed