{"_id":"6abf76594bf98381650d7b22","slug":"video-dbs-dispute-allegations-of-youths-being-assaulted-dehradun-news-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीबीएस विवाद: कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीएस विवाद: कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन ले जाने का आरोप
Renu Saklani
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:46 PM IST
Link Copied
डीबीएस पीजी कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी के विवाद के बाद बृहस्पतिवार रात छात्रों के कमरे में मारपीट का मामला सामने आया है। रायपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अपर आमवाला-मयूर विहार क्षेत्र स्थित एक कमरे में रात करीब 10 बजे कुछ युवक पहुंचे। आरोप है कि कमरे में सो रहे दो युवकों के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता राहुल धानिक के मुताबिक वह ध्रुव धपवाल के साथ डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव कफलिया के कमरे में सो रहे थे। मामले में रायपुर थाने में अपहरण समेत गंभीर धाराओं में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।