फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress MLA Lakhpat Butola heaps praise on Dhami government from public stage In Chamoli

कांग्रेस MLA के भाषण ने गरमाई राजनीति: लखपत बुटोला ने मंच से बांधे धामी सरकार की तारीफों के पुल, हो रही चर्चा

Wed, 15 Jul 2026 08:45 PM IST
Alka Tyagi विमल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
विमल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Jul 2026 08:45 PM IST
सार

गोपेश्वर में कांग्रेस पार्टी के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि सरकार बढ़िया काम कर रही है, विपक्ष में होने के बावजूद उनकी विधानसभा में काफी विकास कार्य हुए हैं तो हर कोई उनका भाषण सुनकर हैरान रह गया।

विज्ञापन
Congress MLA Lakhpat Butola heaps praise on Dhami government from public stage In Chamoli
कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोपेश्वर में मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के लिए पुलिस मैदान में बना पांडाल खचाखच भरा था। कांग्रेस के बदरीनाथ सीट से विधायक लखपत बुटोला को जब मंच पर संबोधन करने के लिए बुलाया गया तो सबकी निगाह इसी पर लगी थी कि विपक्षी विधायक किस तरह से अपनी बात रखते हैं। लेकिन जब बुटोला ने बोलना शुरू किया तो सरकार की तारीफों के पुल बांध दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक का भाषण अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रही हैं, विपक्षी विधायकों के साथ विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाती आ रही है। लेकिन बुधवार को जब गोपेश्वर में कांग्रेस पार्टी के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि सरकार बढि़या काम कर रही है, विपक्ष में होने के बावजूद उनकी विधानसभा में काफी विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन


Chamoli News: गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, नगर में रोड शो, सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


जन-जन की सरकार कार्यक्रम से योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। उनके इस भाषण ने राजनीति में रूचि रखने वालों के कान खड़े कर दिए हैं। वहीं कार्यक्रम में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी ने चर्चाओं के बाजार को और भी गरम कर दिया है।

खुद मुख्यमंत्री ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस के विधायक लखपत बुटोला के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में भी अनेकों विकास कार्य हुए हैं, विकास कार्यों में हमने कभी भेदभाव नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed