{"_id":"69b683464ed2cc0bbc08284c","slug":"congress-press-conference-in-dehradun-after-gairsain-budget-session-yashpal-arya-allegations-on-government-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े कई आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बजट सत्र के बाद विपक्ष ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है।
नेता प्रतिपक्ष ने की प्रेसवार्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए बजट सत्र के बाद आज देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गैरसैंण बजट सत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है। राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने बजट चर्चा के दौरान सदन में मंत्रियों और भाजपा विधायकों की बेहद कम मौजूदगी को जनता के प्रति जिम्मेदारी का अभाव बताया।
Trending Videos
Chamoli News: यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने विकासनगर, मसूरी और यमुना कॉलोनी में सरकारी एवं सिंचाई विभाग की कीमती जमीनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया। विपक्ष ने स्पष्ट किया कि 1.11 लाख करोड़ के बजट के साथ ही राज्य पर कर्ज का भार भी बढ़कर लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और पलायन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा से बचने और केवल अपना एजेंडा चलाने का आरोप जड़ा।