सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's track record in discretionary fund allocation is well known: Chauhan

विवेकाधीन कोष आवंटन में कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड जगजाहिर : चौहान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Congress's track record in discretionary fund allocation is well known: Chauhan
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष को लेकर कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड जगजाहिर है। उसे दो कार्यकाल में जनता ने इसी वजह से सबक सिखाया था।
चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार में राज्य से बाहर दूसरे प्रदेश में भी राहत कोष बंटा। जमकर सरकारी धन की बंदरबांट हुईं। यही कारण रहा कि आखिरकार जनता ने कांग्रेस को विदा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2012 में कांग्रेस सरकार आई तो सिलसिला नहीं रुका। सीएम के अलावा तत्कालीन विस अध्यक्ष ने अपनी विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये अपने चहेतों को बांट दिए थे। लेकिन तब जनता ने ऐसा सबक कांग्रेस को सिखाया कि वह अस्तित्व की तलाश में जूझ रही है। अब विवेकाधीन कोष के मामले में कांग्रेस, भाजपा को मिथ्या आरोपों के जरिए घेरने की कोशिश कर रही है। धामी सरकारी पारदर्शिता से कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस के आरोप और नसीहत हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed