{"_id":"6a4ffaa9870a291e11097032","slug":"congresss-vip-parade-an-attempt-to-manage-factionalism-chauhan-dehradun-news-c-5-drn1043-1013933-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की वीआईपी परेड गुटबाजी साधने की कोशिश : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की वीआईपी परेड गुटबाजी साधने की कोशिश : चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की वीआईपी परेड का मकसद कार्यकर्ताओं से मिलना या जनता से संवाद करना नहीं है। इसका असली उद्देश्य पार्टी में चल रहे घमासान को साधने की कोशिश है। यह स्थिति चुनाव आने तक और बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का देहरादून आगमन कांग्रेस के चयनित नेताओं की रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस की संकल्प और परिवर्तन यात्रा के नतीजों से हाईकमान चिंतित है। पिथौरागढ़ में हुए हंगामे के बाद कांग्रेस बैकफुट पर है। परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेसी पार्टी में परिवर्तन की लड़ाई लड़ते दिखे हैं। चौहान ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा चतुर्भुज नेतृत्व के जिम्मे है, पर यात्रा शुरू होते ही कई नेता मुखर हो गए। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रमों से अनुपस्थित हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी भी दौरे को अधूरा छोड़कर जा चुके हैं।