{"_id":"6a50d065613a91dca70ba443","slug":"chardham-yatra-continuous-rainfall-surveillance-on-kedarnath-pilgrimage-route-pilgrims-moved-from-sangam-ghat-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: लगातार हो रही बारिश, केदारनाथ मार्ग पर बढ़ाई निगरानी, संगम घाट से यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: लगातार हो रही बारिश, केदारनाथ मार्ग पर बढ़ाई निगरानी, संगम घाट से यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
Fri, 10 Jul 2026 04:37 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:37 PM IST
सार
सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक प्रशासनिक टीमें यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बढ़ाई सुरक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर यात्रा मार्ग के संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सेक्टर अधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक प्रशासनिक टीमें यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Yamunotri Highway: स्यानाचट्टी में 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद हनुमान चट्टी में बढ़ी मुश्किलें, गिर रहे पत्थर और मलबा
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर केदारनाथ धाम स्थित संगम घाट क्षेत्र से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। प्रशासन के अनुसार, यह कदम संभावित भारी बारिश और नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए उठाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
यात्रा मार्ग पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य विभागों की टीमें तैनात हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए प्रशासन की सलाह का पालन करें।