फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Relief for youth in recruitment for uniformed constable posts.

वर्दीधारी सिपाही पदों पर भर्ती में युवाओं को राहत: नियमों में भी किया गया बदलाव, अब निकलेंगी भर्तियां

Fri, 10 Jul 2026 12:11 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

कार्मिक विभाग ने उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया (संशोधन) नियमावली 2026 की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Relief for youth in recruitment for uniformed constable posts.
वर्दीधारी पदों पर भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में अलग-अलग वर्दीधारी सिपाही के पदों पर भर्ती के मानकों में सरकार ने फिलहाल तीन साल तक राहत दे दी है। एकीकृत नियमावली के हिसाब से तय अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष का नियम अब 31 दिसंबर 2028 के बाद लागू होगा। तब तक पुराने मानकों के हिसाब से ही भर्तियां होंगी।

विज्ञापन


पूर्व में सरकार ने इन पदों के लिए एकीकृत नियमावली बनाते हुए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की थी, जिस कारण तमाम ऐसे बेरोजगार युवा भर्तियों से बाहर हो रहे थे, जिनकी आयु इससे अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


अब उप निरीक्षक (पुलिस, अभिसूचना), प्लाटून कमांडर (पीएसी, आईआरबी), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और वन दरोगा के पदों को छोड़कर, अन्य विहित पदों पर 31 दिसंबर 2028 तक सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा में संबंधित सेवा नियमावली के अनुसार विशेष रियायत दी जाएगी। एक जनवरी 2029 से सभी पदों पर 35 वर्ष का नियम समान रूप से प्रभावी हो जाएगा। आरक्षित वर्ग को नियमावली छूट मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री से मिले सीएम धामी: मुंबई-दून वंदे भारत पर केंद्र की सहमति; उत्तराखंड में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

इन विभागों में सिपाही भर्ती में मिलेगी राहत

- अग्निशामक (गृह विभाग)
- बन्दी रक्षक (गृह विभाग)
- वन आरक्षी (वन विभाग)
- आबकारी सिपाही (आबकारी विभाग)
- प्रवर्तन सिपाही (परिवहन विभाग)

शारीरिक मानक भी जारी

नए नियमों में अलग-अलग पदों के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई और सीने की माप के कड़े मानक तय किए गए हैं। सामान्य, ओबीसी और अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई पद के अनुसार 163 सेमी से 167.7 सेमी तक अनिवार्य की गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों और एसटी वर्ग को नियमों में विशेष छूट दी गई है। सभी विभागों में महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में हर गतिविधि को अनिवार्य रूप से पास करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी एक में भी फेल होगा तो वह भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। बता दें कि क्रिकेट बॉल थ्रो और लंबी कूद में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दूरी तय की गई है। कई पदों के लिए पुरुषों को कम से कम पांच बार बीम खींचना अनिवार्य होगा। वन दरोगा पद के लिए पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। पुलिस और अन्य विभागों के लिए 5 किलोमीटर (पुरुषों के लिए 32 मिनट में) और 2 किलोमीटर (महिलाओं के लिए 15 मिनट में) की दौड़ रखी गई है। 25 गुना 4 मीटर की शटल रेस को 30 सेकंड के भीतर पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed