फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelry worth lakhs, a camera, and a hard disk stolen from a tenant's house

Dehradun News: किरायेदार के घर से लाखों के जेवर, कैमरा और हार्ड डिस्क चोरी

Fri, 10 Jul 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs, a camera, and a hard disk stolen from a tenant's house
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहकमपुर स्थित ज्वाल्पा एन्क्लेव में एक किरायेदार के घर से सोने-चांदी के जेवर, कैमरा और हार्ड डिस्क चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वशिष्ट कुमार महांता ने बताया कि वह मोहकमपुर स्थित ज्वाल्पा एन्क्लेव में किराए पर रहते हैं। 19 जून को वह आवश्यक कार्य के लिए अपने पैतृक घर ओडिशा गए थे। तीन जुलाई को लौटने पर घर के अंदर रखी अलमारी खुली मिली। अलमारी में रखे दो सोने के हार, दो सोने की अंगूठियां, दो चांदी की चेन, तीन जोड़ी पायल, एक कैमरा और एक हार्ड डिस्क गायब मिली। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed