{"_id":"69b1651fab074285ce0cf566","slug":"construction-of-sports-university-will-start-soon-in-haldwani-dehradun-news-c-5-drn1043-918780-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
- बजट में किया प्रावधान, निर्माण के लिए पूरी की जा रही प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, हल्द्वानी में जल्द ही खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आगामी बजट में प्रावधान किया है। निर्माण के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के अधीन ही हल्द्वानी स्टेडियम को शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी स्टेडियम में अवस्थापना विकास के कार्य किए गए। इससे स्टेडियम में विभिन्न खेलों का सफल आयोजन हुआ। स्टेडियम में दर्शक मैदान में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए केज लगाए गए। क्रिकेट के लिए दो पिच का निर्माण किया गया।
........
हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को सरकार पीपीपी मोड पर संचालित करे : सुमित हृदयेश
भराड़ीसैंण। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हल्द्वानी में सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से स्टेडियम को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने की मांग की है। उन्होंने स्टेडियम में केज लगाने का विरोध किया। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए पूर्व मंत्री स्व. इंदिरा हृदयेश ने 150 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया था। इसके बाद स्टेडियम की उपेक्षा के चलते रणजी, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच नहीं हो रहे हैं। सरकार इस स्टेडियम को पीपीपी मोड पर संचालित है।
.........
गोपेश्वर में स्टेडियम के बाद सिंथेटिक ट्रैक नहीं बन पाया
कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा, गोपेश्वर में स्टेडियम की सुविधा होने के बावजूद भी खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा नहीं है। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी व सहदेव पुंडीर ने देहरादून के सुद्दोवाला में स्टेडियम बनाने की मांग रखी।
Trending Videos