सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports activities play an important role in building a positive work culture: CM

सकारात्मक कार्य संस्कृति निर्माण में खेल गतिविधियों की अहम भूमिका : सीएम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sports activities play an important role in building a positive work culture: CM
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका का विमोचन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका प्रयास बेहतर कल के लिए का विमोचन किया। सीएम ने कहा, इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों व गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय,उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, संयुक्त सचिव पुष्कर सिंह नेगी, सदस्य चंद्रशेखर, रंजीत सिंह, दीपक बिष्ट, विमला आर्या,दीपा बोहरा व संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed