{"_id":"69bbefe7cec753f74704d901","slug":"uttarakhand-cs-meeting-parking-projects-approved-for-neelkanth-and-ramnagar-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएस ने ली बैठक, नीलकंठ-रामनगर में पार्किंग प्रोजेक्ट पास, पेयजल की तीन परियोजनाओं की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएस ने ली बैठक, नीलकंठ-रामनगर में पार्किंग प्रोजेक्ट पास, पेयजल की तीन परियोजनाओं की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।
सीएस ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।
Trending Videos
मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) और रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी दी। साथ ही पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव मल्टीस्टोरी पार्किंग (कुल लागत 5183.65 लाख) व रामनगर नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग (कुल लागत 3857.64 लाख) में प्रवेश व निकासी के लिए टर्निंग रेडियस सहित अन्य तकनीकी पहलुओं का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव में पार्किंग भूमि का जियोटेक्निकल सर्वे भी अनिवार्य रूप कराया जाए। साथ ही बिल्डिंग के फसाड लाइट से सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, तीन करोड़ की इनाम राशि जारी
मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग के कुल चार प्रस्तावों (तीन पेयजल परियोजनाओं- पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल, तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना, व ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना) व लालकुआं नगर पंचायत सीवरलाइन परियोजना को भी संस्तुति प्रदान की।