सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: Number Of People Crossed one crore who got Covid vaccine

उपलब्धि: उत्तराखंड में कोविड टीका लगवाने वालों का आंकड़ा एक करोड़ पार, 94 फीसदी को लगी पहली डोज 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Sep 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Corona Vaccination in Uttarakhand:  प्रदेश में अब तक 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 35 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। सरकार ने 31 दिसंबर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

Corona Vaccination in Uttarakhand: Number Of People Crossed one crore who got Covid vaccine
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार
Follow Us

कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड ने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रदेश में अब तक 94 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 35 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले सबसे आगे हैं। इन जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। 

विज्ञापन
loader
Trending Videos


उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 11 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 31 दिसंबर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का सरकार ने लक्ष्य रखा है। सोमवार को प्रदेश भर में 1077 केंद्रों पर 74 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई गई। इन्हें मिलाकर टीके लगवाने वालों का आंकड़ा एक करोड़ पार कर गया है। जिसमें 94 प्रतिशत को पहली और 35 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी है। 

चिंताजनक: उत्तराखंड में पांच साल तक के 60 फीसदी बच्चे एनीमिया से ग्रसित

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश की कुल आबादी में से 18 से अधिक आयु वर्ग के 77.29 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। 16 जनवरी 2021 से प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डॉ. मर्तोलिया ने बताया कि बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 

कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज का ब्योरा

जिला            पहली डोज       दूसरी डोज
अल्मोड़ा         368323             166437
बागेश्वर           181019              93853
चमोली           266776              139529
चंपावत          177210               84735
देहरादून         1417090            613439
हरिद्वार          1412414            411784
नैनीताल          696295              291929
पौड़ी               417459             181777
पिथौरागढ़        304916             127625
रुद्रप्रयाग         167555              77727
टिहरी               366297            151998
ऊधमसिंह नगर 1238744           334477
उत्तरकाशी         228776           110809
कुल -                7242874         2786119

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed