सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 13 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 286 संक्रमित मिले, छह की मौत, प्रदेश में कोरोना काल को सौ सप्ताह पूरे 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Feb 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में कोरोना काल को 700 दिन यानी 100 सप्ताह पूरे हो गए हैं। 15 मार्च 2020 को देहरादून में पहला कोरोना का पहला मामला मिला था। वर्तमान में संक्रमण की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं।

Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 13 february: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 286 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि छह मरीजों ने दम तोड़ा है।  580 ठीक हुए हैं और 6212 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तराखंड में बीते सात दिन में 43 सौ से अधिक मामले आए हैं और 36 मौतें हुईं हैं। 
Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक  देहरादून जिले में 124, अल्मोड़ा में 03, हरिद्वार में 30, पौड़ी में 11, चमोली में 41, पिथौरागढ़ में 20, नैनीताल में 15, टिहरी में 13, ऊधमसिंह नगर में 03, रुद्रप्रयाग में 02, उत्तरकाशी में 05, बागेश्वर में 02, चंपावत जिले में 14 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन के भीतर प्रदेश में 1.48 लाख सैंपलों की जांच की गई
उत्तराखंड में चुनावी शोर के बीच कोरोना संक्रमण और मौत का ग्राफ गिरा है। सात दिन में 43 सौ से अधिक संक्रमित मामले और 36 मौतें हुई है। जो पिछले सप्ताह की तुलना में कम है। प्रदेश में अभी संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में कोरोना काल को 700 दिन यानी 100 सप्ताह पूरे हो गए हैं।

15 मार्च 2020 को देहरादून में पहला कोरोना का पहला मामला मिला था। वर्तमान में संक्रमण की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बीच संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से थोड़ी राहत है। सात दिन के भीतर प्रदेश में 1.48 लाख सैंपलों की जांच की गई। जिनमें 4367 संक्रमित मिले हैं। जबकि 36 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

पिछले सप्ताह की तुलना में 6583 संक्रमित और 42 मौतें कम हुई है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि सैंपलों की जांच में कमी आई है। साथ ही संक्रमितों और मौतें भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क और एहतियात बरतने की आवश्यकता है। 

सात दिन में संक्रमण की स्थिति

दिन           संक्रमण        मौत
6 फरवरी      585           09
7 फरवरी      624          02
8 फरवरी      772          08
9 फरवरी      713          05
10 फरवरी     716          02
11फरवरी      510          08
12 फरवरी     447          02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed