{"_id":"620d07d8ad16e75ddd563585","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-16-february-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 271 नए संक्रमण के मामले आए सामने, चार मरीजों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 271 नए संक्रमण के मामले आए सामने, चार मरीजों ने दम तोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 246 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1422 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 82117 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में एक दिन में संक्रमितों से सात गुणा अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 271 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। 1422 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 4043 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 89237 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 15182 सैंपलों की जांच निगेटिव आई है। 13 जिलों में 271 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 147, हरिद्वार में 24, चमोली में 23, नैनीताल में 22, पौड़ी में 13, रुद्रप्रयाग में 11, अल्मोड़ा में नौ, ऊधमसिंह नगर में नौ, बागेश्वर में चार, टिहरी में तीन, पिथौरागढ़ में तीन, चंपावत में दो, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है।
दून मेडिकल कालेज और एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम
देहरादून जिले में चार मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कालेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक और सेना अस्पताल देहरादून में एक मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 246 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1422 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 82117 मरीज ठीक हुए हैं।
प्रतिदिन संक्रमित से ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 4043 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 92.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई है।
Trending Videos