सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 17 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में  291 नए संक्रमण के मामले आए सामने, तीन मरीजों ने दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

वर्तमान में 3244 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 92.93 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 17 february: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में एक दिन में संक्रमितों से सात गुणा अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 291 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। 1085 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 3244 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 89528 हो गई है।
Trending Videos

 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 14991 सैंपलों की जांच निगेटिव आई है। 13 जिलों में 291 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 98, हरिद्वार में 55, चमोली में 16, नैनीताल में 17, पौड़ी में 21, रुद्रप्रयाग में 10, अल्मोड़ा में 18, ऊधमसिंह नगर में 22, बागेश्वर में 03, टिहरी में 12, पिथौरागढ़ में 10, चंपावत में 09 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून और रुद्रप्रयाग में तोड़े मरीजों ने दम
देहरादून जिले में दो और रुद्रप्रयाग जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल और कनिष्क अस्पताल में मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा। तीसरी लहर में अब तक 249 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

वर्तमान में 3244 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 92.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल 14898 टेस्ट जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबित 14991 सैंपल निगेटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed