सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 18 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 218 नए संक्रमण के मामले आए सामने, दो मरीजों ने दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रप्रयाग जिले में बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है, जिससे यहां स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। 

Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 18 february: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 218 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। 1377 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 2076 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 89746 हो गई है।
Trending Videos

 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 12791 सैंपलों की जांच निगेटिव आई है। 13 जिलों में 218  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 95, हरिद्वार में 27, चमोली में 16, नैनीताल में 15, पौड़ी में 8, अल्मोड़ा में 11, ऊधमसिंह नगर में 12, बागेश्वर में 01, टिहरी में 04, पिथौरागढ़ में 15, चंपावत में 09 संक्रमित मिले हैं। रुद्रप्रयाग जिले में बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में तोड़े दोनों मरीजों ने दम
देहरादून जिले में दोनों कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सिनर्जी अस्पताल और दूसरे ने कनिष्क अस्पताल में दम तोड़ा। वर्तमान में 2076 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल 14849 टेस्ट जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबित 12791 सैंपल निगेटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed