{"_id":"6adcdb3116680eb0b808f7ac","slug":"daler-mehndi-controversy-minister-uniyal-says-he-could-have-just-mentioned-it-if-someone-was-unwell-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते
Sat, 24 Oct 2026 09:53 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:53 PM IST
सार
मीडिया से बातचीत में मंत्री उनियाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया क्यों जाता। बड़े कलाकार न होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दलेर मेहंदी-सुबोध उनियाल विवाद में मंत्री माफी मांगने के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी तबीयत खराब थी तो वो बता देते। उन्होंने ये भी कहा कि बड़े कलाकार थे, इसलिए बुलाया था।
विज्ञापन
शनिवार को मीडिया से बातचीत में मंत्री उनियाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया क्यों जाता। बड़े कलाकार न होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते। अगर किसी का स्वास्थ्य खराब है तो मना भी किया जा सकता था या मंच पर मुझे, जनता को भी कहा जा सकता था कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें
विज्ञापन
ये चेहरे पर तो नहीं लिखा होता कि किसका स्वास्थ्य खराब है। बताया भी नहीं गया। जब उनसे मीका सिंह की ओर से सॉरी बोलने के बारे में सवाल पूछा गया तो वह हंसकर टाल गए। कहा कि मैं समझता हूं कि इस बारे में ज्यादा बात न की जाए।