फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP opposes Akhilesh statement CM Dhami demands public apology for insult to Uttarakhand

अखिलेश के बयान पर विरोध में उतरी भाजपा: सीएम धामी बोले, उत्तराखंड के अपमान पर सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

Sat, 24 Oct 2026 09:35 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 24 Oct 2026 09:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आज भी नहीं भूली है कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पृथक राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। आज पुत्र उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बता रहे हैं।

विज्ञापन
BJP opposes Akhilesh statement  CM Dhami demands public apology for insult to Uttarakhand
अखिलेश यादव और सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आज भी नहीं भूली है कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पृथक राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। आज पुत्र उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बता रहे हैं। यह राज्य के संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान का अपमान है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखंड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी के इस बयान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्वाभिमानी जनता अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: छात्रा से छेड़छाड़ पर कांग्रेस में उबाल, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, राज्यपाल पहुंचे बदरीनाथ

Trending Videos

प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठाए

भाजपा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता और विधायक विनोद चमोली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश का बयान मानसिक विकृति का प्रतीक है। उन्होंने इसे मुलायम सिंह की घृणित सोच का हिस्सा बताया। चमोली ने याद दिलाया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 42 शहादत हुई थीं। मुजफ्फरनगर कांड में भी उत्तराखंडियों को प्रताड़ित किया गया था। भाजपा ने कहा कि उस आंदोलन में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने मुलायम सिंह की सरकार को बचाया था। इस प्रकार उस समय सपा और कांग्रेस दोनों बराबर के दोषी थे।

विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि आज भी स्थिति वैसी ही बनी है। राहुल गांधी ने जनरल बिपिन रावत और एनएसए डोभाल पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। वहीं अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। भाजपा ने पूछा कि क्या राहुल गांधी को इस पर जवाब नहीं देना चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं हरीश रावत, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह से भी सवाल किए। भाजपा ने सपा और कांग्रेस दोनों को उत्तराखंड का अपमान करने का दोषी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed