फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Support for Nyay Yatras a sign of dissatisfaction with BJP: Bhandari

न्याय यात्राओं में समर्थन भाजपा से असंतोष का संकेत : भंडारी

Sun, 25 Oct 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Support for Nyay Yatras a sign of dissatisfaction with BJP: Bhandari

विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्राओं को मिल रहा समर्थन भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता के असंतोष को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही यात्राओं में कार्यकर्ताओं और जनता की बड़ी भागीदारी का दावा किया।
भंडारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चौबट्टाखाल, यमकेश्वर और कोटद्वार में यात्राओं का नेतृत्व किया। इनमें कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लिया। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और भुवन कापड़ी समेत वरिष्ठ नेताओं ने रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर में यात्राओं में भाग लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाने का आह्वान किया। हरिद्वार में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में खानपुर और झबरेड़ा में न्याय यात्राएं निकाली गईं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने हरिद्वार और मनोज यादव ने ऊधम सिंह नगर में कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

भंडारी ने कहा कि न्याय यात्रा लोकतंत्र, मताधिकार और आम जनता के अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अपराध बढ़ने के साथ सरकारी भूमि के संरक्षण में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तराखंड को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed