फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Factionalism and chaos prevail in Congress's Nyay Yatra: Uniyal

कांग्रेस की न्याय यात्रा में गुटबाजी और हुड़दंग का बोलबाला : उनियाल

Sun, 25 Oct 2026 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Factionalism and chaos prevail in Congress's Nyay Yatra: Uniyal
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को गुटबाजी और हुड़दंग का बोलबाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्वयं हरियाणा में धड़ेबाजी की खिलाड़ी रहीं हों वहां हुड़दंग होना स्वाभाविक ही है।
विज्ञापन


मंत्री उनियाल ने कटाक्ष किया कि न्याय यात्रा निकालने वालों को पहले हरक-आर्येंद्र पर न्याय करना चाहिए। इसके साथ ही माहरा, रणजीत, हरीश धामी के साथ न्याय करना चाहिए। फिर भी यदि न्याय करने की इच्छा शेष हो तो कांग्रेस प्रभारी, हरीश रावत को कम से कम आभार यात्रा निकालने की अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता के बीच न्याय यात्रा निकालने का ढोंग कर रहे हैं, उन्हें जनता के पास जाने से पहले अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। पार्टी के चतुर्भुज नेतृत्व और अन्य कांग्रेस नेताओं की पूरी राजनीति ही आपस में एक-दूसरे को नीचा दिखाने और काटने में बीत रही है। जिसका प्रभाव पार्टी के राजनीतिक विचारों एवं व्यवहार में भी नकारात्मक रूप में परिलक्षित नजर आता है।
विज्ञापन


मंत्री उनियाल ने कहा कि परेशान नेताओं को प्रदेश एवं राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व से न्याय की उम्मीद करना बेमानी है। पिछला हरियाणा विधानसभा का चुनाव तो उनके रूठने-मनाने में ही कांग्रेस पार्टी का बीत गया था। ऐसे में प्रदेश में आकर न्याय के नाम पर जनता के बीच झूठ एवं भ्रम फैलाया जाता है तो उनका सच सामने लाना एक राजनीतिक कार्यकर्ता के नाते बहुत जरूरी हो जाता है। कांग्रेस की तथाकथित यात्रा न्याय के लिए नहीं बल्कि नेताओं की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाओं और आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मंच बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed