फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deep pothole on the road causing trouble for motorists

Dehradun News: सड़क पर बना गहरा गड्ढा, वाहन चालक हो रहे परेशानी

Fri, 07 Aug 2026 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Deep pothole on the road causing trouble for motorists
हरबर्टपुर। बरसात शुरू होने के साथ ही ढाकी मोड़ से बारोटीवाला चौक तक लांघा रोड पर बने गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन काफी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कमल सिंह, विजय, राजकुमार, शोभित, सूर्या कुमार और विशाल ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। उधर, लोक निर्माण विभाग देहरादून के जूनियर इंजीनियर नरेंद्र गौड़ ने बताया कि यह व्यस्त मार्ग है और लांघा रोड पर बने गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द भरवाया जाएगा, जिससे यातायात सुचारु और सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed