{"_id":"6a689ecf7596b1ab0703caf7","slug":"dehradun-approach-road-to-nanda-ki-chowki-bridge-caves-responsible-officials-and-contractor-will-face-action-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी...लोनिवि सचिव बोले नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी...लोनिवि सचिव बोले नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार
Tue, 28 Jul 2026 06:00 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:00 PM IST
सार
बारिश के कारण पुल के एक हिस्से की एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह गया था, इस कारण एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चौकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है। भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा ढहा है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि बीती रात हुई जोरदार बारिश के कारण पुल के एक हिस्से की एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह गया था, इस कारण एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई है। नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है और एप्रोच रोड को युद्ध स्तर पर ठीक कर यातायात बहाल किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेज कर एप्रोच रोड को ठीक करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि इस मामले में किसी अधिकारी या ठेकेदार की गलती नजर में आती है तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन
Dehradun Rain: मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया 16 करोड़ का नया पुल, नंदा की चौकी के पास आवाजाही हुई ठप
विज्ञापन
बताया कि लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव तेज हो रहा है, इसलिए बहाव को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कहीं नई बनी सड़क जल्दी टूट जाती है तो इसके कारणों का भी पता लगाया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। विभाग की ओर से बंद सड़कों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बंद सड़कों की पूरी स्थिति विभागीय पोर्टल पर लाइव अपडेट हो रही है। साथ ही विभाग का प्रयास है कि बंद सड़कों को हर हाल में 24 घंटे के अंदर खोल दिया जाए। उन्होंने बताया कि देहरादून मसूरी मार्ग पर भी एक जगह पर नया स्रोत आने से बार-बार मलबा आ रहा है, यहां पर विभागीय टीम उपकरणों के साथ तैनात की गई है।