फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karnaprayag DM holds talks with land subsidence affected residents over 35 agree to relocation

कर्णप्रयाग: भूधंसाव प्रभावितों से जिलाधिकारी ने की वार्ता, 35 से अधिक ने विस्थापन को दी सहमति

Tue, 28 Jul 2026 05:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (;चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (;चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 28 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Karnaprayag DM holds talks with land subsidence affected residents over 35 agree to relocation
कर्णप्रयाग में भूधंसाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को भूधंसाव प्रभावित बहुगुणानगर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से वार्ता कर जल्द विस्थापन और मुआवजे का सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान 35 से अधिक प्रभावितों ने विस्थापन के लिए अपनी सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन


तहसील सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभावितों को उनके भवनों के मूल्यांकन के आधार पर प्रस्तावित मुआवजा राशि की जानकारी दी। उन्होंने स्वैच्छिक रूप से भूमि छोड़ने के संबंध में उनकी सहमति प्राप्त की।
विज्ञापन


Dehradun Rain: मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया 16 करोड़ का नया पुल, नंदा की चौकी के पास आवाजाही हुई ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल को निर्देश दिए कि विस्थापन से संबंधित सभी बिंदुओं की पूर्ण आख्या बुधवार तक तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बहुगुणानगर में मंडी परिसर में चल रहे सिंचाई विभाग के ट्रीटमेंट कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं आपदा प्रभावित मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed