{"_id":"6a681a5503effdf4f20afebd","slug":"video-jolly-grant-heavy-rains-airport-stormwater-enters-several-houses-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट: भारी बारिश, एयरपोर्ट का बरसाती नाले का पानी कई घरों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट: भारी बारिश, एयरपोर्ट का बरसाती नाले का पानी कई घरों में घुसा
देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण थानो वन रेंज का बरसाती खाला उफान पर आ गया। यह खाला भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जाकर समाप्त होता है। खाले में आए ऊफान के कारण मलवा आकर हाईवे पर जमा हो गया। सुबह तड़के नगर पालिका डोईवाला की टीम द्वारा जेसीबी की मदद से बरसाती खाले के पानी को डाइवर्ट करने का प्रयास किया गया। उधर देहरादून एयरपोर्ट परिसर आ रहे बरसाती नाले का पानी चोर पुलिया के कई घरों में घुस गया। चोर पुलिया निवासी पुष्कर सिंह ने कहा कि हर साल भारी बारिश के कारण उनके और अन्य स्थानों पर काफी पानी घुस जाता है। बीती रात मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती खाले ने काफी कटाव किया है। रात उन्होंने किसी तरह जागकर बिताई है। क्षेत्र में देर रात से भारी बारिश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।