फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rain Uttarakhand Yamunotri Route Damaged Two Kanwariyas Injured Tehri Roads Closed Airport Area Flooded

Uttarakhand: बोल्डर गिरे, यमुनोत्री मार्ग पर दो कांवड़िए घायल, टिहरी की 9 सड़कें बंद, एयरपोर्ट के पास ऐसा हाल

Tue, 28 Jul 2026 08:53 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)/टिहरी/जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)/टिहरी/जौलीग्रांट Published by: Renu Saklani Updated Tue, 28 Jul 2026 08:53 AM IST
सार

उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंस गया और हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्री घायल हो गए। टिहरी में भूस्खलन और मलबा आने से नौ ग्रामीण सड़कें बंद हैं, जबकि डोईवाला के भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसाती खाले का पानी जमा हो गया। 

विज्ञापन
Heavy Rain Uttarakhand Yamunotri Route Damaged Two Kanwariyas Injured Tehri Roads Closed Airport Area Flooded
जौलीग्रांट में सड़कों का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंसने, हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों के घायल होने, टिहरी में नौ ग्रामीण सड़कों के बंद होने और डोईवाला-भानियावाला क्षेत्र में बरसाती खालों के उफान से हाईवे व रिहायशी इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने और हालात सामान्य करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


देर रात से जारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। वहीं, पाली गाड़ के पास हाईवे पर चट्टानी पत्थर गिरने से यमुनोत्री से लौट रहे दो कांवड़ यात्री घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य बाल-बाल बच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


टिहरी जिले में 9 सड़कें बाधित मलबा-बोल्डर बने मुसीबत
नई टिहरी। टिहरी जिले में बीती रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते मलबा और बोल्डर गिरने से नौ ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। इससे कई गांवों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बाधित सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। बारिश से रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल, घुत्तू-गंगी, गुल्लर-भगवासेरा, गुल्लर-नाई माथियाली, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी, देवप्रयाग-गाजा-जाजल, लालपुल-भुत्सी, रानीचौरी-नकोट और दिवाड़ा-बांगोली-राजराजेश्वरी मंदिर ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे हैं। विभागीय टीमों की ओर से मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भारी से बारिश से केदारनाथ यात्रा पड़ी धीमी, यमुनोत्री हाईवे कई जगह अवरुद्ध, घनसाली में स्कूल बंद

जौलीग्रांट: भानियावाला-ऋषिकेश  राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया बरसाती खाले का पानी

जौलीग्रांट में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण थानो वन रेंज का बरसाती खाला उफान पर आ गया। यह खाला भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जाकर समाप्त होता है। खाले में आए ऊफान के कारण मलवा आकर हाईवे पर जमा हो गया। सुबह तड़के नगर पालिका डोईवाला की टीम द्वारा जेसीबी की मदद से बरसाती खाले के पानी को डाइवर्ट करने का प्रयास किया गया। उधर देहरादून एयरपोर्ट परिसर आ रहे बरसाती नाले का पानी चोर पुलिया के कई घरों में घुस गया। चोर पुलिया निवासी पुष्कर सिंह ने कहा कि हर साल भारी बारिश के कारण उनके और अन्य स्थानों पर काफी पानी घुस जाता है। बीती रात मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती खाले ने काफी कटाव किया है। रात उन्होंने किसी तरह जागकर बिताई है। क्षेत्र में देर रात से भारी बारिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed