{"_id":"6a67c8a235a53ceef20ba402","slug":"two-tourists-from-punjab-arrested-for-stealing-from-a-mobile-shop-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1028495-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मोबाइल की दुकान में चोरी करते पंजाब के दो पर्यटक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मोबाइल की दुकान में चोरी करते पंजाब के दो पर्यटक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी पुलिस ने मॉल रोड स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सोमवार तड़के लाइब्रेरी क्षेत्र मालरोड मस्जिद वाली गली में मोबाइल की दुकान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। गश्त कर रही टीम मोबाइल की दुकान पहुंची और दुकान की घेराबंदी की। यहां दो युवक दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिए गए। एसएसआई सतेन्द्र भाटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। दो दिन पहले उनके पास पैसे खत्म हो गए, इस पर उन्होंने चोरी की योजना बनाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर (पंजाब) और तरणप्रीत सिंह (30) निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।