फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR against councilor's son for allegedly abducting a young woman.

Dehradun News: युवती को अगवा करने के आरोप में पार्षद के बेटे पर प्राथमिकी

Tue, 28 Jul 2026 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
FIR against councilor's son for allegedly abducting a young woman.
युवती के संदिग्ध हालात में लापता होने के मामले में पुलिस ने विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के बेटे शुभम चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी 24 जुलाई से लापता है। आरोप है कि शुभम चौधरी ने उसे अगवा किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 24 जुलाई से लापता है। शुभम चौधरी ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गायब किया है। परिवार ने बेटी को की जान को भी खतरा बताया है। पुलिस से मांग की है कि वह जल्द से जल्द उनकी बेटी का पता लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शुभम चौधरी के परिवार की राजनीतिक पहुंच है। ऐसे में उनकी बेटी की जान काे खतरा हो सकता है। शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि युवती के मोबाइल नंबर की लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने कुछ और मोबाइल नंबर व जानकारियां पुलिस को दी हैं जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed