फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One kilogram of silver and cash stolen after breaking the lock of a house

Dehradun News: मकान का ताला तोड़कर एक किलो चांदी और नकदी चोरी

Tue, 28 Jul 2026 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
One kilogram of silver and cash stolen after breaking the lock of a house
लक्ष्मीपुर निवासी स्वाति उपाध्याय के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक किलो चांदी और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। एक फरवरी को हुई इस घटना में पुलिस ने रविवार को प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


स्वाति उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह 31 जनवरी को पति और बेटी के साथ किशननगर स्थित अपनी ससुराल गई थी। अगले दिन जब वह लौटीं तो देखा कि बाहर का दरवाजा बंद था लेकिन अंदर अलमारी और दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और करीब एक किलोग्राम चांदी चोरी हो गई थी। इनमें कमरबंद, आठ पायल, आठ सिक्के, अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और 24 बिछिया समेत अन्य गहने शामिल थे। स्वाति का कहना है कि उन्होंने एक फरवरी को ही पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कई बार वह थाने गईं मगर शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


एसएचओ नरेश राठौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनकी तैनाती से पहले और बाद में महिला ने किन किन अधिकारियों से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed