सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Blind Murder Case Solved Husband Murders Wife Dumps Body in Forest After Stuffing It into Sack

Dehradun: पति ने की थी पत्नी की हत्या, तीन दिन घर में रखा शव, फिर कट्टे में डालकर जंगल में फेंका

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 19 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते दिनों मांडूवाला के जंगल में महिला का शव बोरे में बंद मिला था। तब से पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी थी।

Dehradun Blind Murder Case Solved Husband Murders Wife Dumps Body in Forest After Stuffing It into Sack
पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमनगर थानाक्षेत्र के मांडूवाला स्थित जंगल में 11 मार्च को जिस महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी उसका हत्यारोपी पति ही निकला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी ने दूसरी पत्नी से बात करने का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली है।

Trending Videos


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी रंजीत शर्मा मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। वर्ष 2009 में उसकी शादी रूपा से हुई थी। करीब चार वर्ष पहले 2021 में रूपा ने पति को छोड़कर दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद रंजीत ने भी पास के गांव में रहने वाली सुशीला नाम की महिला से शादी कर ली। करीब एक वर्ष पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर उसके पास वापस आ गई। रूपा के साथ 11 महीने की बेटी भी थी। दोनों पत्नियां गांव में रह रहीं थी। रंजीत देहरादून के भाटोवाला में रहकर मजदूरी करता था। पिछले महीने 23 तारीख को रूपा अपनी बच्ची को लेकर देहरादून आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार रंजीत पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। पांच मार्च को रंजीत अपनी दूसरी पत्नी सुशीला से फोन पर बात कर रहा था। रूपा ने उसका फोन छीन लिया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रंजीत ने गुस्से में आकर रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के करीब तीन दिन बाद आठ मार्च को उसने शव को बोरे में भरकर मांडूवाला के जंगल में फेंक दिया। इसके लिए उसने अपने ठेकेदार की बाइक ली थी। इसमें बांधकर उसने शव को जंगल तक पहुंचाया।

Dehradun Crime: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार

होली के बाद रंजीत के अकेले काम पर जाने से पुलिस को हुआ शक
घटना के बाद पुलिस ने महिला के कपड़े और हुलिये से यह अंदाजा लगा लिया था कि वह किसी मलिन बस्ती की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की सभी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही 30 से अधिक मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों का सत्यापन किया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें काम कर रहीं थीं। कई दिनों की तहकीकात के बाद पुलिस को एक व्यक्ति के संदेहास्पद होने की सूचना मिली।

पता चला कि रंजीत नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ साइट पर काम करने के लिए आता था। साथ में उसकी एक बच्ची भी रहती थी लेकिन होली के बाद से उसकी पत्नी नहीं आ रही है। पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि रंजीत आठ मार्च को उनकी बाइक लेकर गया था। उसने पत्नी को गांव छोड़ने की बात कही थी। इस पर पुलिस का शक और गहरा गया। ठेकेदार को लेकर जब पुलिस रंजीत के पास भाटोवाला पहुंची तो वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed