{"_id":"6abcda7d98089ae1a306ce16","slug":"dehradun-congress-mla-qazi-nizamuddin-raised-issue-of-election-rigging-and-lashed-out-at-bjp-government-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई, भाजपा सरकार पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई, भाजपा सरकार पर भड़के
Wed, 30 Sep 2026 03:20 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:20 PM IST
सार
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकारों में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं।
विज्ञापन
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विभिन्न स्तरों पर हुए चुनावों में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पंचायत, निकाय और अब महाविद्यालयों के चुनावों में भी धांधली की गई है।
विज्ञापन
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकारों में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे चुनाव कराने वाली संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: युवाओं से पहले संवाद, अब सरकार देगी सौगात, चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक में आ सकता है अहम फैसला
विज्ञापन
कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर पंचायत, निकाय और महाविद्यालय स्तर तक चुनावों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता की लड़ाई लड़ती रहेगी और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।