देहरादून: एसएसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट हटाने की मांग
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पोस्ट हटाने के मामले में अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए अलग रवैया अपनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने पोस्ट को हटाने और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी ओर से फेसबुक पर कोई पोस्ट डाली जाती है तो उसे तुरंत हटवा दिया जाता है। वहीं, भाजपा की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं की जाती।
ये भी पढ़ें...देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय में भाजपा का झंडा लगाया जाएगा।