{"_id":"69bae33304e7675e550e232c","slug":"dehradun-crime-gang-involved-in-online-gaming-betting-busted-in-raiwala-four-youths-arrested-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार
किसी व्यक्ति ने एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह की सूचना दी थी। जिस पर एसएसपी डोभाल ने सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सट्टा गिरोह के युवक गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.84 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किया गया है।
Trending Videos
किसी व्यक्ति ने एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह की सूचना दी थी। जिस पर एसएसपी डोभाल ने सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने हरिपुर कलां स्थित शांति भवन में छापा मार कर मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान दर्शन जगनानी निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, साहिल आहूजा निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, सूरज निवासी सतहृदयराम नगर, थाना हमुमानगंज जनपद भोपाल मप्र, हाल निवासी देवनानी नूरानपुर थाना लालबाग जनपद बुरहानपुर मप्र और हेमन्त शर्मा, निवासी नया गांव थाना जावद नीमच मप्र के रूप में हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Rishikesh: बिना कागजों के संचालित होने वाली ट्रैवल एजेंसी, बाइक रेंटल की दुकानों पर लगेगा ताला
ऐसे लगवाते थे सट्टा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजते थे, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर प्राप्त हो जाता है। फिर उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहकों से संपर्क करके उनका डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सट्टा खिलाने में प्रयुक्त साइट की डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराकर उन्हें डिपाजिट स्लिप भेजी जाती है, जिसमें बैंक की डिटेल होती है तथा उक्त बैंकों में ही पैसों का लेन-देने किया जाता है।